फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two robbers shot in encounter, three including mastermind Sevayat's wife arrested

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत की पत्नी ने ही कराई अपने घर में लूट, पुलिस ने किया खुलासा; चार गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत के घर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड की मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि सेवायत की पत्नी ही निकली। पुलिस ने इस मामले में सेवायत की पत्नी के अलावा तीन लुटेरे भी गिरफ्तार कर लिए हैं। 
 

विज्ञापन
Two robbers shot in encounter, three including mastermind Sevayat's wife arrested
मथुरा में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में करीब एक सप्ताह पहले चैतन्य विहार कॉलोनी में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी जोनी के घर में घुसकर हुई लूट का खुलासा वृंदावन पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ संयुक्त आपरेशन में कर दिया है। लूट की मास्टरमाइंड सेवायत की पत्नी तूलिका ही निकली। पुलिस ने उसके अलावा तीन लुटेरों को मुठभेड़ में पकड़ा है। गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन



 

24 अगस्त को चैतन्य विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी जोनी के मकान में घुसकर लूट की थी। बदमाशों ने घर में मौजूद गोस्वामी के एक विद्यार्थी को बंधक बनाकर 150 किलो वजनी तिजोरी लूट ली थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करते हुए जांच शुरू कर दी और जल्द ही लुटेरों तक जा पहुंची।


 

वृंदावन पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ संयुक्त आपरेशन में मुखबिर की सूचना पर देवरहा बाबा घाट के पास लूट करने वाले तीन बदमाशो की घेराबंदी कर ली। पुलिस का दावा है कि क्रास फायरिंग में नोएडा के रहने वाले छोटू और पुनीत के पैर में गोली लगने के बाद घायल होने पर अस्पताल भिजवाया गया है। तीसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में सफल रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त स्कूटी,एक तमंचा, लूटी गई तिजोरी और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस घटना की तह में गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि पिछले कई साल से अलग दिल्ली में रह रही सेवायत की पत्नी तूलिका के इशारे पर ही इन बदमाशों के यह वारदात की थी।

 
विज्ञापन

आधे-आधे में तय हुआ था हिस्सा, रकम कम मिलने पर बिगड़ा मामला
पुलिस के मुताबिक तूलिका ने नोएडा में बैठकर लुटेरों को हायर किया था। इसके एवज में उसने बदमाशों को लूट का करीब आधा हिस्सा देना तय किया था, पर लूट में केवल डेढ़ किलो चांदी और 15 सौ रुपये ही प्राप्त हुए। इससे लुटेरे और तूलिका में खटपट हो गई। बस यह पुलिस के लिए आसान हो गया।

 

लुटेरे और मास्टरमाइंड के बीच मोबाइल से बातचीत ने किया खुलासा
लूट की वारदात के बाद अमर उजाला ने रेकी या फिर मोबाइल से बात करते हुए लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया... खबर प्रकाशित की थी। यही निकला। नोएडा से बैठकर तूलिका मोबाइल से लुटेरों को हर लोकेशन और स्थान के बारे में बता रही थी। बस यही मोबाइल की बातचीत पुलिस के लिए वरदान साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed