{"_id":"69fa3c184563f1661f032584","slug":"two-parties-clashed-over-a-trivial-matter-mathura-news-c-369-1-mt11009-145865-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों के साथ चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों के साथ चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव खामनी में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा और पथराव किया। इससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने मामला शांत किया। घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बलदेव के दाऊजी के बरौली निवासी ममता परिवार के साथ गांव खामनी में किराये के मकान में रहती हैं। उनकी कॉलोनी में मुस्लिम परिवार रहते हैं। चार दिन पहले कॉलोनी के कुछ युवकों ने नशे में उनके घर के बाहर टॉयलेट कर दी थी। विरोध करने पर कहासुनी हो गई थी। मंगलवार को वह काम पर चली गईं।
आरोप है कि इसी दौरान मंगलवार शाम को करीब 8 से 10 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उनके पति किशन, बेटा अशोक व उनकी बेटियों को पीटा। विरोध करने पर पथराव करने लगे। इससे पति-पुत्र घायल हो गए। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।