{"_id":"61c9d5a7b3f1e30af75a6f33","slug":"two-new-sports-grounds-in-mathura-and-a-kendriya-vidyalaya-gift-to-vrindavan-mathura-news-mtr510799563","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दो नए खेल मैदान और वृंदावन को एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दो नए खेल मैदान और वृंदावन को एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम कैबिनेट ने सोमवार को शहर को दो नए खेल मैदान और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है। सांसद की पहल पर दो नए खेल मैदान मथुरा क्षेत्र और केंद्रीय विद्यालय के लिए वृंदावन में जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।
जलकल परिसर में आयोजित मथुरा-वृंदावन नगर निगम कैबिनेट की शुरूआत हंगामेदार रही। बैठक शुरू होते ही एक बार फिर आर्य समाज रोड स्थित दुकान का मामला सामने आ गया। कांग्रेसी पार्षद उमेश भारद्वाज ने बोर्ड बैठक की मिनट्स से दुकान संबंधी प्रस्ताव को काटने का विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। पार्षद ने कहा कि मिनट्स में शामिल होने के बावजूद प्रस्ताव कैसे हटाया जा सकता है। काफी देर चले हंगामे पर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने अपनी सफाई दी, लेकिन कोई संतुष्ट नहीं हुआ। इस स्थिति में नगर आयुक्त अनुनय झा के आश्वासन के पश्चात बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ सकी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।
बैठक में सांसद हेमा मालिनी द्वारा दो स्थानों पर खेल स्टेडियम तथा एक स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा गैराज गोदाम के लिए सशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। खेल स्टेडियम के लिए ग्राम महोली और लोहवन में दो-दो एकड़ भूमि खेल स्टेडियम के लिए आरक्षित किए जाने पर सहमति जताई। केंद्रीय विद्यालय के लिए लगभग दो एकड़ भूमि वृंदावन में पवन हंस हेलीपैड के सामने जमीन देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में पार्षद गोविंद, कुलदीप सिंह, सूरज तोमर, चंदन आहूजा, चौधरी राजवीर सिंह, तिलकवीर सिंह, रश्मि शर्मा, मीरा मित्तल, नीलम गोयल, उमेश भारद्वाज व नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे।
नए सदस्यों का होगा चुनाव
बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का 1 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 9 पाली खेड़ा के गोविंदा, वार्ड 14 ईसापुर से कुलदीप सिंह, वार्ड 29 रांची बांगर से सुमित वर्मा, वार्ड 50 गोविंदनगर से रश्मि शर्मा, वार्ड 54 गऊघाट से मीरा मित्तल एवं वार्ड 61 धौलीप्याऊ से उमेश भारद्वाज को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। अब समिति के 6 नए सदस्य बनाए जाएंगे, जिसमें से पांच सत्तारूढ़ पार्टी के जबकि एक सदस्य विपक्ष से महापौर मनोनीत करेंगे।