फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two minors died while condition of third is critical when bike collided with tractor-trolley in Mathura

Mathura: कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो नाबालिगों की मौत; एक की हालत नाजुक

Sat, 13 Jan 2024 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

मथुरा में कोहरे के कारण बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे। हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
Two minors died while condition of third is critical when bike collided with tractor-trolley in Mathura
demo pic

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के महोली रोड पर शनिवार सुबह जयगुरुदेव आश्रम के तीन नाबालिग सेवादारों की बाइक कोहरे के कारण रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर- ट्रॉली जा घुसी। इससे दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक कौशांबी व दूसरा कासगंज का निवासी है। वहीं, घायल किशोर बनारस का रहने वाला है।

विज्ञापन


जयगुरुदेव आश्रम में रहकर पढ़ाई व सेवा करने वाले विशाल (17) पुत्र शिवशंकर निवासी सिकंदरपुर, कासगंज, सुखदेव (16) पुत्र धर्मेंद्र बाबू निवासी शाहपुर, कौशांबी और बनारस निवासी 16 साल का अंकुर बाइक लेकर दूध लेने निकले थे। करीब नौ बजे उनकी बाइक कोहरे के कारण रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। 
विज्ञापन


विशाल और सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस व जयगुरुदेव आश्रम से सेवादार घटनास्थल पर पहुंचे। विशाल के पिता अपने परिवार के साथ आश्रम में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि विशाल परिवार का इकलौता पुत्र था। उससे बड़ी 20 साल की बेटी है। विशाल की मां सरोज बेटे की मौत से सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशांबी के सुखदेव का शव परिजनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। वह आश्रम में अकेला रहता था। उसके माता-पिता कौशांबी में रहते हैं। उनको पुलिस व आश्रम द्वारा सूचना दी गई है। वहीं, अंकुर के परिवार वाले भी बनारस से मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। थाना हाईवे इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर आश्रम प्रबंधन को सौंप दिए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed