फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two interstate bike thieves arrested, 15 bikes also recovered

Mathura News: दो अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, 15 बाइकें भी हुईं बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two interstate bike thieves arrested, 15 bikes also recovered
मथुरा। हाईवे थाना पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 बाइकें भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों में एक उस्ताद है तो वहीं दूसरा उसका शागिर्द है, जो नाबालिग भी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही और सतोहा चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर बृहस्पतिवार की रात को गोवर्धन-पालीखेड़ा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक युवक और किशोर दिखाई दिया। पुलिस को देख उन्होंने अपनी बाइक को मोड़कर दूसरी दिशा में दौड़ा दिया। यह देख पुलिस को शक हुआ तो चौकी प्रभारी ने उनका पीछा किया और शिवासा एस्टेट के पास पकड़ लिया। भागने का कारण पूछा तो वह सहम गए। बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में बाइक चोर ने अपना नाम फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरीगढ़ी निवासी गीतम सिंह बताया। साथ में पकड़ा गए किशोर को उसने अपना शागिर्द बताया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने 15 चोरी की बाइकें छिपाकर रखने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर लोटस सिटी के पीछे खंडहर में झाड़ियों में छिपाकर रखी 15 बाइकें भी पुलिस ने बरामद कर लीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गीतम सिंह शातिर बाइक चोर है। उसके खिलाफ फरह थाने में विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। उस्ताद और शागिर्द की यह जोड़ी रोजाना एक बाइक चुराती थी। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मथुरा के अलावा आगरा, दिल्ली, अलीगढ़ एवं हाथरस से भी वे बाइक चोरी करते हैं। उन्होंने अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
शक न हो इसलिए नाबालिग को देता था बाइक
सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि गीतम सिंह ने ही किशोर को बाइक चोरी करना सिखाया है। गीतम बाइक का ताला तोड़कर किशोर को बाइक दे देता था। किशोर बाइक को पैदल लेकर जाता, ताकि यदि कोई देखे तो उसे लगे कि गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गई है। कुछ दूरी पर जाने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भाग जाते थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed