फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two groups of students clash at engineering college

Mathura News: इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो पक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clash at engineering college
फरह। फरह स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज मेें छात्रों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों पक्ष कॉलेज के डीन के ऑफिस में उनके सामने ही भिड़ गए।
विज्ञापन

मामला गत 14 अगस्त का है। आरोप है बीटेक के एक सीनियर छात्र ने बीबीए के दो जूनियर छात्रों को कॉलेज की मैस में खाने के दौरान कुछ कमेंट पास कर दिए। दोनों छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से कर दी। इसके बाद 2, 3 दिन की छुट्टी के बाद कॉलेज मंगलवार को दोबारा कॉलेज खुला। दोनों छात्र अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होता देख बीटेक के छात्र से भिड़ गए और उसे खींचकर डीन के ऑफिस ले गए।
विज्ञापन

धक्कामुक्की के दौरान डीन ऑफिस की खिड़की का एक शीशा भी टूट गया। इससे एक छात्र की अंगुली पर चोट आई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस व कॉलेज प्रशासन छात्रों से बातचीत करके मामले को सुलझाने में जुटा हुआ है। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed