फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Goswami clashed over offering puja to devotees in Banke Bihari temple

बांके बिहारी मंदिर में भिड़े दो सेवायत: पूजा कराने को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव

Fri, 13 Oct 2023 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से पूजा कराने को लेकर दो गोस्वामी भिड़ गए। मंदिर के गेट संख्या पांच पर हुए झगड़े का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के हस्पक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया।

विज्ञापन
Two Goswami clashed over offering puja to devotees in Banke Bihari temple
दो सेवायत गोस्वामियों के बीच झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को दो सेवायत गोस्वामियों के बीच श्रद्धालु से पूजन कराने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद झगड़ा शांत हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
श्रद्धालुओं की पूजा सेवा कराने को लेकर विवाद
वायरल वीडियो में बांके बिहारी मंदिर के गेट संख्या पांच के अंदर मंदिर के दो गोस्वामियों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोस्वामी कुछ श्रद्धालुओं से बांके बिहारी की पूजा कराने के लिए माला और प्रसाद ले रहा था। तभी वहां पहंचे दूसरे गोस्वामी ने इसका विरोध किया ओर खुद पूजन कराने की बात कही। इसे लेकर दोनों गोस्वामी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच हुई मारपीट, आशीष गोस्वामी बोले- ऐसा कोई मामला नहीं
गोस्वामियों के बीच मारपीट हुई। वीडियो में दो गोस्वामी एकदूसरे को खींचतान करते देखे जा रहे हैं। एक गोस्वामी दूसरे गोस्वामी को गेट के अंदर की तरफ खींचकर ले गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में झगड़ा करते सेवायत आशीष गोस्वामी और कल्लन गोस्वामी दिख रहे हैं। जबकि आशीष गोस्वामी का कहना है कि झगड़े का वीडियो काफी पुराना है। उनका किसी गोस्वामी से झगड़ा नहीं हुआ है। 

पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिली कोई शिकायत
वहीं बांके बिहारी मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि शुक्रवार सुबह दो गोस्वामियों के बीच श्रद्धालुओं की पूजा सेवा कराने को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह शांत हो गया। गोस्वामियों की तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed