फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends from Rajasthan drown in Yamuna, die

Mathura: केदारनाथ के बाद वृंदावन पहुंचे राजस्थान के चार दोस्त, यमुना में नहाते समय दो डूबे...चली गई जान

Tue, 28 May 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2024 10:08 AM IST
सार

केदारनाथ के दर्शन के बाद राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले चार दोस्त वृंदावन पहुंचे थे। यहां चारों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद यमुना स्नान करने के लिए पहुंचे। यमुना में नहाते समय दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शवों को निकाल लिया। 
 

विज्ञापन
Two friends from Rajasthan drown in Yamuna, die
यमुना - फोटो : samvad

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में यमुना में स्नान के दौरान दो दोस्त डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। राजस्थान के झुंझुनू जनपद निवासी दोनों युवक केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वृंदावन पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिला झुंझनु, थाना मंडेला क्षेत्र के गांव बदनगढ़ के चार दोस्त केदारनाथ के दर्शन करने के बाद सोमवार को वृंदावन पहुंचे। ठा. श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद ये सभी केशीघाट पहुंचे। यहां यमुना स्नान करने के लिए दो दोस्त पानी में उतर गए। इस दौरान मोहित (17) पुत्र महेंद्र सैनी और राहुल (18) पुत्र लक्ष्मण सैनी नहाते समय गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। 
विज्ञापन


कई गोताखोरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक दोनों यमुना के गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबकर दो दोस्तों की मौत हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed