{"_id":"69e52de5e8fd97c2bc09d0af","slug":"two-dead-including-a-farmer-in-accidents-in-farah-mathura-news-c-29-1-mtr1022-545443-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह में हुए हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह में हुए हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा हाईवे पर फरह में रविवार की रात को अलग-अलग हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब आधा घंटे में खुलवाया।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे फतिहा पुल पर मथुरा की ओर से बाइक पर कल्लू व रंजीत निवासीगण बाबूगढ़ और श्याम सिंह निवासी वृंदावन आ रहे थे। इसी दरम्यान फरह की तरफ से रांग साइड से आ रही बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया है।
दूसरा हादसा भी रात करीब सवा दस बजे का है। महुअन टोल प्लाजा के पास ग्राम बेरी से भगत सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लादकर आ रहे थे। ट्रैक्टर में ईदगाह डिपो (आगरा) की बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में भगत सिंह उछलकर जमीन पर गिरे और सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।