{"_id":"67e1ab6783032c81e906cab9","slug":"tulsi-garland-of-braj-will-spread-fragrance-till-sri-lanka-mathura-news-c-29-1-agr1017-373126-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीलंका तक खुशबू फैलाएगी ब्रज की तुलसी माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीलंका तक खुशबू फैलाएगी ब्रज की तुलसी माला
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज की पारंपरिक धरोहर व गांव की संस्कृति को देखने के लिए मंगलवार को श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल जैंत क्षेत्र में आएगा। यहां घर-घर में हो रहे तुलसी की कंठी माला के कारोबार, जैंत कुंड आदि के संबंध में जानेंगे। जैंत क्षेत्र समेत ब्रज के कई क्षेत्रों में तुलसी की खेती होती है। इससे लोग तुलसी की कंठी माला बनाते हैं। निर्माण के बाद इन्हें देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है।
जैंत क्षेत्र में घर-घर में कंठी माला का कारोबार होता है। सरकार ने इसे एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया है। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ऐसे ही उत्पाद और अन्य योजनाओं के बारे में यहां पहुंचकर जानेंगे। सदस्य जैंत कुंड, लर्निंग सेंटर, गांव की संस्कृति के साथ-साथ पंचायत घर की योजनाओं के बारे जानेंगे।
इसके साथ ही जनसेवा केंद्र की कार्य प्रणाली भी देखेंगे। सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत तलेश शर्मा ने बताया है कि श्रीलंका के चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जैंत क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए आएगा। सदस्य मथुरा-वृंदावन की संस्कृति के साथ-साथ तुलसी की कंठी माला समेत गांव के हस्तशिल्प उपकरणों के बारे जानेंगे।
विज्ञापन
कार्यप्रणाली भी जानेंगे
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, ब्रज की संस्कृति के साथ-साथ सरकारी नुमाइंदों की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। फिर अपने देश में ब्रज की पारंपरिक धरोहर जैसे उत्पाद को बढ़ावा देेने पर जोर देेंगे।