{"_id":"6a57d51f585a12d891077154","slug":"train-stoppage-duration-to-increase-mathura-news-c-369-1-mt11009-149439-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेनों के ठहराव का बढ़ेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेनों के ठहराव का बढ़ेगा समय
विज्ञापन
मुड़िया मेला की तैयारियों पर बैठक करते डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा में विश्वविख्यात मुड़िया पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर 23 से 30 जुलाई तक ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाने के लिए कहा है। जंक्शन व गोवर्धन स्टेशन को आकर्षक, होल्डिंग एरिया के साथ 13 अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही छटीकरा स्थित वृंदावन रोड स्टेशन पर भी ट्रेनों का ठहराव रहेगा।
बैठक में डीएम ने कहा कि स्टेशनों के सभी प्रवेश द्वारों पर झालर और तिरंगा लाइटिंग की जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएं। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों स्टेशनों के सभी प्रवेश द्वारों पर होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएं और ट्रेन का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी कैंप भी स्थापित किए जाएं। पर्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, नियमित ट्रेन अनाउंसमेंट और प्लेटफॉर्म परिवर्तन को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। साथ ही टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने, ओवरब्रिजों की जांच कराने तथा गोवर्धन फाटक को मानक समय के अनुसार बंद करने के निर्देश भी दिए, ताकि जाम की समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों की नियमित जांच कराने और दूषित, मिलावटी अथवा एक्सपायरी सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, प्रवेश और निकास निर्धारित मार्गों से ही कराया जाए तथा दिशा-सूचक बोर्ड जगह-जगह लगाए जाएं। तिपहिया वाहनों और बसों के लिए पहले से रूट तय करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा समेत रेलवे विभाग के सीनियर डीसीएम अंकित गुप्ता, डीओएम पुलकित खरे, स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
मुड़ियों मेला की खबर के इनसेट
छटीकरा स्टेशन पर भी होगा ट्रेनों का ठहराव
स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जंक्शन पर प्रथम प्रवेश द्वार पर होल्डिंग एरिया बनेगा, जबकि द्वितीय प्रवेश द्वार पर बने स्थायी होल्डिंग एरिया में साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा छटीकरा स्थित वृंदावन रोड स्टेशन पर भी ट्रेनों का ठहराव होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
--
यहां लगेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर
पहली एंट्री पर पांच टिकट काउंटर बनेंगे, दूसरी व तीसरी पर चार-चार टिकट काउंटर बनेंगे। इसके अलावा प्रथम प्रवेश द्वार पर चार टिकट एटीएम बूथ, द्वितीय प्रवेश द्वार पर तीन और तृतीय प्रवेश द्वार पर दो अतिरिक्त एटीएम बूथ लगाए जाएंगे। इसके साथ 15 रेलवे टिकट मशीन (हाथ वाली) मंगाई गई हैं।
--
अतिरिक्त ट्रेनों का होगा संचालन
मुड़िया मेला को लेकर रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा। इसमें चार आगरा की ओर, दो झांसी की ओर, एक-एक एटा और इटावा के लिए संचालित होंगी। दो पैसेंजर ट्रेनें बीना तक चलाई जाएंगी। एक ट्रेन कोटा, दो अलवर, दो कासगंज और जयपुर से भी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन होगा।