{"_id":"5f4bf28d8ebc3e196371e81c","slug":"train-derail-mathura-mathura-news-agr457098738","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक बाधित होने पर यात्रियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक बाधित होने पर यात्रियों के छूटे पसीने
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आझई और छटीकरा स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने से इस रूट पर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे जंक्शन पर सैकड़ों यात्रियों के पसीने छूट गए। अपने गंतव्य तक जाने के लिए वे काफी परेशान रहे। काफी यात्री मथुरा से बस पकड़कर आगरा रवाना हुए। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यहां 126 लोगों ने रिजर्वेशन कराया था। 30 हजार रुपये के टिकट वापस किए गए हैं।
रविवार की सुबह जैसे ही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई । इस रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया। जिन यात्रियों को मथुरा जंक्शन से जाने वाली ट्रेनों में बैठना था, वह टिकट कैंसल करा आगरा अथवा अन्य स्थानों के लिए बसों से रवाना हो गए। मथुरा जंक्शन से कुल 126 रिजर्वेशन कराए गए थे। इनमें से अधिकांश रिजर्वेशन कैंसल कराए गए। यह लोग बाद में आगरा तथा अन्य स्थानों के लिए बसों से रवाना हुए। मथुरा जंक्शन पर खड़ी ट्रेनों में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मनमार (महाराष्ट्र) के राकेश ने बताया कि महाराष्ट्र से यहां परिवार के साथ आए थे। रविवार को मंगला एक्सप्रेस से वापस जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं आई अब बस से आगरा जाएंगे वहीं से ट्रेन पकड़ेंगे। मनमार के ही जलालुद्दीन ने बताया कि मनमार से यहां अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पता चला कि ट्रेन नहीं आएगी तो अब बस से आगरा जा रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों में मचा हड़कंप
छटीकरा के निकट मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतर जाने से रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जंक्शन पर कोटा जनशताब्दी ट्रेन को रोक दिया गया। वहीं दिल्ली से आ रही मंगला एक्सप्रेस को कोसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मंगला एक्सप्रेस को पलवल, गाजियाबाद, भुसावल व टूंडला के रास्ते आगरा के लिए रवाना किया। कोटा जनशताब्दी को अलवर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना किया।
पटरी से उतरने के कारणों की हो रही जांच
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों को स्थलीय निरीक्षण कर इंजीनिरिंग तथा रेलवे के अधिकारियों ने देखा। अब दोनों विभाग मालगाड़ी के पटरियों से उतरने की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि पहिये पटरियों से उतरे हैं। इस दौरान एक्सल आदि भी टूटा है। स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि हम जल्द ही जांच पूरी कराएंगे।