फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   traffic jam in mathura From roads to streets of Braj

Mathura: सड़कों से लेकर ब्रज की गलियां तक जाम, हाईवे पर भी थमी रफ्तार; घंटों में तय हो रही चंद मिनटों की दूरी

Tue, 30 Dec 2025 10:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 10:47 PM IST
सार

साल के आखिरी दिनों में मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
traffic jam in mathura From roads to streets of Braj
जाम से हो रहे लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन सहित ब्रजमंडल में घूमने आ रहे हैं। इसके कारण शहर से लेकर वृंदावन तक लगे जाम से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को घंटों तक लोग जाम में जहां के तहां फंसे रहे। हाईवे पर नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। यही हाल भूतेश्वर, कृष्णानगर, सौंख रोड, पुराना बस स्टैंड मार्ग पर बना रहा। गलियों में भी जाम लगा रहा। बड़े वाहनों को जहां चंद मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ी वहीं छोटे वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते तलाशते रहे।

विज्ञापन

कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
साल के आखिरी दिनों में मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार सुबह 10 बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। नरहौली चौराहे से टाउनशिप तक हाईवे पर दोपहर से शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने पर पुलिस ने खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान ध्वस्त
छटीकरा-वृंदावन रोड पर भी यही हाल रहा। ऐसे में यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान और ई-रिक्शा व ऑटो वालों के लिए निर्धारित रूट प्लान भी ध्वस्त होता नजर आया। सवारियां भरने के लिए दिनभर चौक-चौराहे के आसपास ई-रिक्शा व ऑटो वाले खड़े रहे। इससे जाम की समस्या और विकट हो गई। वहीं एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव का कहना कि प्रत्येक चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जगह-जगह डिवाइडर और अन्य यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed