फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Took a dip of faith on Makar Sankranti

Mathura News: मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Took a dip of faith on Makar Sankranti
यमुना जी में स्नान के बाद महिलाओं ने दान की खिचड़ी व अन्य सामग्री
विज्ञापन


- सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भीड़, यमुना के घाटों पर किया स्नान


संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। विश्राम घाट स्थित धर्मराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। जगह-जगह लोगों ने दान पुण्य किया। खिचड़ी, तिल गुड़ के बने लड्डू वितरित किए गए। सोमवार को भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

कान्हा की नगरी में मकर संक्रांति पर्व दो दिन मनाया जाएगा। प्रथम दिन रविवार को भी यमुना के घाटों पर विशेष भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सर्दी में भी यमुना में स्नान किया। इसके बाद यथासंभव दान किया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सास-ननद को खिचड़ी सामग्री, तिल गुड़ से लड्डू आदि दिए। विश्राम घाट स्थित धर्मराज-मां यमुना (भाई-बहन) मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन



शहर में जगह-जगह खिचड़ी वितरण

मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में जगह-जगह समाजसेवियों ने खिचड़ी आदि का वितरण किया। रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल ने प्राचीन मंदिर केशव देव मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद लगाया। क्लब अध्यक्ष निलेश टेंटीवाला, सचिव आशुतोष शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल, केडी अग्रवाल, बीबी कालरा आदि मौजूद थे। जेसीआई मथुरा आन्या ने लक्ष्मीनारायण मंदिर सरस्वती कुंड पर खिचड़ी प्रसाद और ऊनी वस्त्र वितरण किया गया। संस्थापक निधि शर्मा, शिखा गोयल, अर्चना सिंह, अध्यक्ष ऋतु सिंघल, सचिव जतिका अग्रवाल, नेहा अग्रवाल मौजूद थीं। धर्म यात्रा महासंघ की स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पर जिला इकाई ने नया बस स्टैंड के सामने खिचड़ी वितरण किया। राष्ट्रीय मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर गोसाई, जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री हरिकृष्ण मित्तल, शुभम बंसल आदि मौजूद रहे। ब्रजवासी सेवा समिति ने मसानी स्थित अग्रसेन चौक पर खिचड़ी, सूजी हलवा एवं गुड़ का वितरण किया। संस्थापक शशिभानु गर्ग, अध्यक्ष पराग गुप्ता, अनूप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, दीपक सूतिया, पंकज गर्ग, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed