फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   today people warm with sun

दिन में निकली धूप ने लोगों को दी कुछ राहत

Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
today people warm with sun
ठुठरन भरी ठंड में गर्म कपड़े पहने हुए दर्शन को जाती युवतियां - फोटो : MATHURA
द्गथुरा। बीते दिन 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकलने से ठंड से लोगों को राहत मिली लेकिन दोपहर बाद गलन बढ़ गई। सुबह हल्का कोहरा रहा इस कारण चालकों को भी हाईवे पर गाड़ी चलाने में परेशानी नहीं हुई फिर भी वाहन धीमी गति से चलते दिखे।
विज्ञापन

फरह के बकरी अनुसंधान संस्थान में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस एवं आद्रता 86 दर्ज की गई। वहीं राया के कृषि शोध संस्थान के निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह के अनुसार अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर सुबह 11 बजे के करीब हल्की धूप से लोगों के चेहरे पर रौनक दिखी। सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। कोहरा नहीं था, आसमान बिल्कुल साफ था। इस वजह से दोपहर तक धूप चटक हो गई। ऑफिस, दुकान और बाजार में भीड़ बढ़ गई। लोग जरूरत का सामान खरीदने निकल पड़े।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ गर्म कपड़ों के दुकानों पर रही। ठंड की वजह से तीन दिनों से अस्त व्यस्त जनजीवन सामान्य रहा। कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था करते रहे। मथुरा के होलीगेट, डीगगेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, कृष्णा नगर इलाके में लोग सुबह अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं सुबह हल्का कोहरा होने के कारण नेशनल हाइवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन कुछ धीमी गति से चलते दिख रहे थे।

फोटो 7-श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यगेट के सामने बाहर से आए श्रद्घालुओं को राधे-राधे का चन्दन लगवा

फोटो 7-श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यगेट के सामने बाहर से आए श्रद्घालुओं को राधे-राधे का चन्दन लगवा- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed