फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today a team from IIT Roorkee will arrive to inspect the ropeway

UP: बरसाना रोपवे में क्यों आई खराबी, हवा में लटक गईं थीं तीन ट्राॅली; जांच करने आई आईआईटी रुड़की की टीम

Tue, 25 Mar 2025 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 09:58 AM IST
सार

बरसाना में राधारानी मंदिर के लिए चलने वाली रोपवे में कैसे खराबी आई, इसकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की की टीम आ चुकी है। वो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। 
 

विज्ञापन
Today a team from IIT Roorkee will arrive to inspect the ropeway
बरसाना रोप-वे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में एक सप्ताह पहले रोपवे में आई खराबी को तो दुरुस्त कर लिया गया है। मंगलवार को आईआईटी रुड़की की टीम रोपवे का निरीक्षण करने के लिए बरसाना पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक मिलने पर दोबारा रोपवे के संचालन के लिए हरी झंडी मिल सकेगी।
विज्ञापन


18 फरवरी की दोपहर रोपवे में अचानक खराबी आने के चलते मंदिर से नीचे आ रहीं तीन ट्रॉलियां आपस में टकरा गई थीं। हालांकि किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई थी। तभी से रोपवे का संचालन बंद है। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी श्री राधारानी रोपवे प्राइवेट लिमिटेड के अभियंता खामी को दूर करने में जुटे थे। इसी बीच ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने आईआईटी रुड़की की टीम को रोपवे की जांच करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


मंगलवार को आईआईटी रुड़की की टीम प्रोफेसर एसपी हर्षा के नेतृत्व में बरसाना पहुंचेगी। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ने ने जांच के बाद रोपवे में आई खराबी को दूर कर लिया था। इसमें सामने आया था कि पॉवर ट्रिप के कारण ही रोपवे में खराबी आई थी। अब आईआईटी रुड़की की टीम जांच के बाद यह पुष्ट करेगी कि अब रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया जा सकता है। इसके बाद ही रोपवे की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए फिर से शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'औरंगजेब कभी महान नहीं...' ब्रज में बागेश्वर पीठाधीश्वर का एलान, बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही लक्ष्य


तीन दिन में रोपवे फिर से शुरू होने की उम्मीद
रोपवे बंद होने से श्रद्धालुओं को सीढि़यों के रास्ते राधारानी के दर्शन के लिए जाना पड़ रहे है। बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को इससे परेशानी हो रही है। उन्हें जल्द रोपवे शुरू होने का इंतजार है। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी के निदेशक अभय राज अवस्थी ने बताया कि आगामी तीन दिन में रोपवे शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed