फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   To remove the pain of Hakimpur, the District Panchayat will be sympathetic

Mathura News: दूर करने को हकीमपुर का दर्द, जिला पंचायत बनेगी हमदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
To remove the pain of Hakimpur, the District Panchayat will be sympathetic
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी। - फोटो : mathura
मथुरा। पानी का दर्द झेल रहे हकीमपुर के लोगों की जिला पंचायत हमदर्द बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत में पाइपलाइन डालने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पेश किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विकास खंड मथुरा के गांव हकीमपुर में पानी के दर्द से हर कोई परेशान है। हाल यह है कि डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में बोरिंग करवाने के बाद ग्रामीण बिजली के खंभों पर पाइपलाइन डालकर घर तक पानी ला रहे हैं। इस पर 50 से 60 हजार रुपये का खर्च एक परिवार पर आ रहा है। अमर उजाला ने 15 अप्रैल के अंक में हकीमपुर के लोगों की इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने लिया है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का निदान कराने के लिए योजना भी तैयार की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत केवल पाइपलाइन डालने का काम कर सकती है। ऐसे में हकीमपुर के पास स्थित नौगांव से पानी की पाइपलाइन डालकर ग्रामीणों की समस्या का निदान किया जा सकता है। नौगांव इसलिए भी उपयुक्त है, क्योंकि यहां पहले से ही पानी की टंकी बनी है और बोरिंग भी है। आगामी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इसा प्रस्ताव को पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद जिला पंचायत काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जल्द तैयार कराई जाएगी कार्ययोजना और एस्टीमेट
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक से पहले ही एक कार्ययोजना भी तैयार कराई जाएगी। विभागीय जेई व अधिकारियों की मदद से नौगांव से हकीमपुर तक डाली जाने वाली पाइपलाइन पर आने वाले खर्च के लिए एक एस्टीमेट और कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। इससे साफ हो जाएगा कि परियोजना पर कितना खर्च आएगा।


वर्जन
अमर उजाला की खबर के माध्यम से हकीमपुर में पानी की समस्या संज्ञान में आई थी। इसके निदान के लिए प्रयास किया जाएगा। पाइपलाइन डालकर पेयजल आपूर्ति कराने के लिए प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को पास करवाकर जल्द लोगों का समस्या का निदान कराया जाएगा।
-किशन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed