{"_id":"f408e2c62fb0c774f1f4615d788031eb","slug":"to-dispose-of-promises-folk-go-to-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों को निपटाना है, लोक अदालत जाना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादों को निपटाना है, लोक अदालत जाना है’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को रैली निकालकर राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद के निपटारे के फायदों और मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ इस्लामियां इंटर कालेज पर जिला जज दिनेश कुमार सिंह, डीएम राजेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सिविल जज पवन कुमार श्रीवास्तव आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
छात्र-छात्राओं के हाथों में लगी तख्तियों पर ‘वादों को निपटाना है, लोक अदालत जाना हैÓ, ‘मानव अधिकार एक अस्त्र है, बचने का यही शस्त्र है’... जैसे नारे लिखे थे। रैली भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट होते हुए विकास बाजार पर संपन्न हो गई।
इससे पूर्व कालेज में आयोजित समारोह में जिला जज डीके सिंह ने 12 दिसंबर को न्यायालय परिसर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। समारोह में अपर जिला अधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव, नगर क्षेत्राधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी, बार के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। संचालन वृषभान गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
वादकारी करा सकते हैं मुकदमे का निस्तारण
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज डीके सिंह के यहां बैठक आयोजित की गई। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह के अनुसार जिन व्यक्तियों को समन तामील हुए हैं और वह व्यक्ति अपने मुकदमों का निस्तारण चाहते हैं। तो वादकारी अपनी फाइल न्यायालय से निकलवाकर 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे का निस्तारण करा सकता है।