फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tight security in jail till election

सूबे की 30 जेलों में पोलिंग तक रहेगा खास पहरा

Thu, 05 Jan 2017 11:46 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
tight security in jail till election
jail break
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही संवेदनशील जेलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। कई कारागार ऐसे हैं जिनमें सियासी धुरंधर और राजनीतिक ताल्लुकात रखने वाले माफिया बंद हैं। इन जेलों में चुनाव आयोग के निर्देश पर पहरेदारी सख्त कर दी गई है। मुलाकातियों का पूरा ब्यौरा तैयार किया जाएगा। आकस्मिक छापामारी के लिए भी दस्ते बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 69 कारागार हैं। पचास हजार से भी ज्यादा बंदी इन कारागार में निरुद्ध हैं। एक बड़ी संख्या ऐसे बंदियों की भी है जो सियासी ताल्लुकात रखते हैं। कोई किसी पार्टी से जुड़ा है तो कोई किसी पार्टी का नेता है। ये लोग भले ही जेल में हैं लेकिन इनके कहने से एक बड़ा तबका किसी के पक्ष या विरोध में पोलिंग कर सकता है। पिछले दिनों चुनाव आयोग के अफसरों ने जेल अफसरों के साथ मीटिंग करके ऐसे बंदियों के बारे में पूरा डिटेल जानी थी। 
विज्ञापन


एडीजी जेल गोपाल लाल मीना ने बताया कि चुनाव को लेकर वैसे तो सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है लेकिन 30 कारागार विशेष पहरे में रहेंगे। अगर जेल प्रशासन को लगता है कि कोई बंदी शांति के लिए खतरा बन रहा है तो उसके बारे में मुख्यालय को रिपोर्ट भेज सकते हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आमजगढ़, कानपुर, झांसी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ के जेल में जैमर लगाए जा रहे हैं। कुछ जेलों में जैमर लगाने का काम पूरा हो गया है जबकि कुछ जगह हफ्ते भर में हो जाएगा। हमारा टारगेट चुनाव से पहले सभी जेलों में जैमर लगाने का है। चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed