फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three youths drowned in Yamuna while bathing in Mathura Divers are searching for them

Mathura News: गंगा दशहरे पर यमुना में स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी

Tue, 30 May 2023 10:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 10:00 PM IST
सार

मथुरा में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव मिला है।  जबकि अन्य दोनों की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Three youths drowned in Yamuna while bathing in Mathura Divers are searching for them
Mathura News: डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गंगा दशहरे पर मंगलवार को बलदेव, गोवर्धन और नौहझील क्षेत्र में स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव मिला है। जबकि, देर शाम तक अन्य दोनों की तलाश की जा रही थी। खबर पाकर उनके घरों में चीख पुकार मच गई।  

विज्ञापन

देर शाम तक तलाश जारी रही

बलदेव क्षेत्र में खडैरा घाट पर रोहित सिंह (18) पहलवान पुत्र विजय सिंह निवासी हथौड़ा अपने दोस्तों व परिजनों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा और बचाव के लिए हाथ-पैर चलाने की कोशिश की, इसके बावजूद पानी में समाता चला गया। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
विज्ञापन

एक को बचा लिया, दूसरा डूब गया

नौहझील के गांव मनीगढ़ी के रहने वाले बसंत पुत्र सुबरन व राजकुमार पुत्र कुमरपाल यमुना तट पर पहुंचे। नहाने के दौरान डूबने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। बसंत को बचा लिया, लेकिन राजकुमार का शाम तक पता नहीं चल पाया।


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

गोताखोंरो ने शव को ढूंढा

गोवर्धन में मानसी गंगा में स्नान करने आए रवि पेंटर निवासी नगला सेहूं चकलेश्वर घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उसका शव मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed