{"_id":"6904c4c8a0c2f968cf06a369","slug":"three-young-women-from-gujarat-reached-mathura-to-become-sadhvis-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गुजरात की युवतियां मथुरा में मिलीं...इसलिए किया 900 किमी का सफर, तीन दोस्तों की कहानी जानकर परिजन भी दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुजरात की युवतियां मथुरा में मिलीं...इसलिए किया 900 किमी का सफर, तीन दोस्तों की कहानी जानकर परिजन भी दंग
Fri, 31 Oct 2025 07:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:48 PM IST
सार
गुजरात की तीन युवतियां घर से लापता हो गईं। परिजनों के होश उड़ गए। तीनों युवतियां आपस में दोस्त हैं। एक ही गांव की रहने वाली हैं। तीनों को मथुरा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मथुरा स्टेशन पर मिलीं तीनों युवतियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साध्वी बनने का सपना लेकर गुजरात से तीन युवतियां करीब 900 किमी का सफर कर मथुरा पहुंच गईं। सूचना पर हरकत में आई जीआरपी ने तीनों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवतियों ने बताया कि वे वृंदावन में साध्वी बनकर तपस्या करना चाहती थीं।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गुजरात से आई तीन युवतियां मथुरा जंक्शन पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही युवतियों की तलाश शुरू कर दी गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी की टीम को तीनों युवतियां मिल गईं।

पूछताछ में गुजरात के पालमपुर निवासी युवतियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं। एक ही गांव की रहने वाली हैं। युवतियों ने जीआरपी को बताया कि वे साबरमती एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचीं और यहां से वृंदावन गईं। जहां उन्होंने कई मंदिरों में दर्शन किए। बाद में वे वापस जंक्शन लौट आईं, तभी कंट्रोल को उनकी लोकेशन मिली।
इस बीच तीनों युवतियों के परिजन मथुरा पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद जीआरपी ने तीनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि युवतियों के इस कदम के पीछे किसी तरह की आपराधिक या दबाव की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तीनों केवल आध्यात्मिक रुझान के चलते वृंदावन आई थीं। उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-UP: शोध छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था घिनाैना काम