फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three shops, just steps from police station, broken

Mathura News: कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर तीन दुकानों के ताले टूटे, सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three shops, just steps from police station, broken
वृंदावन। कोतवाली के पास शुक्रवार रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का सामान और शराब की बोतल चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। चोरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के पास चार संप्रदाय मार्ग पर शुक्रवार रात को चाय एवं पान के दो खोखा और एक दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। दुकान में रखी शराब की बोतल भी चोर ले गए। खोखा संचालक बलराम ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। हालांकि शटर फंस जाने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। वहीं बृजेश के खोखे का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

विष्णु बघेल की जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित विष्णु ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाले रंगजी मेले को देखते हुए दो दिन पहले ही माल भरवाया था, जो चोरी हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में चोर का वीडियो सामने आया है। उसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed