फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused involved in the kidnapping and murder of a young man were arrested

Mathura News: अपहरण कर युवक की हत्या में शामित तीन आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Three accused involved in the kidnapping and murder of a young man were arrested
कोसीकलां। नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। बाद में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल सहित एक सरिया बरामद की है। आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव फालैन निवासी नानक पिछले माह 28 अक्तूबर को लापता हो गया था। परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसका शव गांव बांसवा के पास से गुजर रही आगरा नहर के नीचे से निकल रहे उझानी ड्रेन की पुलिया के पास झाड़ियों से मिला था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले में शामिल सतीश निवासी गांव फालैन, योगेश गांव हताना एवं भीमसेन गांव दादू थोक राल, थाना जैत को कोटवन-खरौट कट के समीप से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि नानक से एक युवक की नौकरी दिलवाने के बहाने तीन लाख रुपये लिए थे लेकिन उसकी कोई नौकरी नहीं लगी। नौकरी न लग पाने पर नानक रुपये वापस मांगने लगा। आरोपियों ने नानक को बुलाकर शराब का सेवन कराया था और उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया तो नानक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश नानक के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग की लोहे की रॉड को बरामद कर लिया। पकड़े गए तीनों लोगों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपियों पर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उन मुकदमों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed