{"_id":"61cf16bb3a84541cdf4f2aad","slug":"thirty-five-thousand-looted-from-public-convenience-center-operator-mathura-news-mtr5110258175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुविधा केंद्र संचालक से लूटे पैतीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुविधा केंद्र संचालक से लूटे पैतीस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नकाबपोश बदमाशों ने जन सुविधा केंद्र संचालक से मारपीट कर गल्ले में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गई।
कमला नगर निवासी जितेंद्रपाल सिंह जनसुविधा केंद्र चलाता है। दिन में सरवर न आने के कारण ई-श्रमिक कार्ड नहीं बन पाते। इसलिए वह देर रात में कार्ड बना रहा था। बृहस्पतिवार रात में करीब 11 बजे केंद्र पर पहुंचे, कुछ नकाबपोश बदमाश अंदर घुस गए और शटर बंद कर जितेंद्र से मारपीट करते हुए उसके गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये लूट कर भाग गए।
मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।