फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thhis tempreture is good for crops

फसलों के लिए मुफीद है ये सर्दी

Mon, 26 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thhis tempreture is good for crops
मथुरा। जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में दिन में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान इंसानों को भले ही अखर रहा हो, लेकिन खेती के लिहाज से ये सर्दी बेहद मुफीद बताई जा रही है। खासतौर से गेहूं और जौ के पकाव पर इसका सर्वाधित अच्छा असर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम को देखते हुए गेहूं किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका मानना है कि इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होगी, क्योंकि अनुकूल तापमान होने के कारण फसल पोषकतत्वों को भलीभांति ग्रहण कर सकेगी।
विज्ञापन


इस समय बरसात से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है, क्योंकि अधिकतर किसान जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी लगा चुके हैं। अब बारिश होने के बाद यदि तेज धूप निकलती है तो आलू की फसल में बीमारी का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में फसलों का रकबा
-गेहूं दो लाख हेक्टेयर
-सरसों 45 हजार हेक्टेयर
-जौ 20 हजार हेक्टेयर

इस समय यह सर्दी गेहूं की फसल के लिए रामबाण है। इससे फसल का अच्छा पकाव होगा और पैदावार बढ़ेगी।
- कमलेश भगत, किसान

कई साल बाद जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में इतनी सर्दी पड़ी है। इससे खेती को खासा लाभ हुआ है।
-विनोद, किसान

ये सर्दी गेहूं, जौ और सरसों की फसल के लिए खासी लाभकारी है। जनवरी माह में हल्की बरसात ने सोने पर सुहागा का कार्य किया है।
- डा. श्याम सुंदर शर्मा, कृषि वैज्ञानिक राया शोध केंद्र

ये सर्दी खेती के लिए काफी लाभदायक है। रबी की गेहूं, जौ और सरसों के लिए ये आदर्श मौसम कहा जा सकता है। इससे गुणवत्ता और पैदावार दोनोें ही बेहतर होंगे।
- डा. प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed