{"_id":"6192b3d24e568467b674a0dc","slug":"there-will-be-no-fireworks-in-the-wedding-mathura-news-mtr508621690","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में नहीं होगी अब आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में नहीं होगी अब आतिशबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब शादी समारोह में आतिशबाजी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने इस आशय का एक पत्र पुलिस को लिखा है। इसमें मथुरा-वृंदावन में प्रदूषण की स्थिति का हवाला देते हुए आतिशबाजी पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे जागरूक नागरिक होने के नाते शादी समारोह में आतिशबाजी का उपयोग करने से बचें।
देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों का दौर शुरू हो गया है। पहली सहालग पर शहर में शादियों की भीड़ के चलते सड़कें जाम हो गई। इस दौरान शादियों में जमकर आतिशबाजी की गई। घुड़चढ़ी के साथ बरात के दौरान भी सड़कों पर आतिशबाजी चलाई गई। पिछले दिन वृंदावन तो देश का दूसरा सबसे प्रदूषण शहर रहा।
इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने वर्तमान समय में शहर के लोगों को आतिशबाजी से बचने की अपील की है। खासकर शादी समारोह में इस तरह की आतिशबाजी न करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इस तरह की गतिविधियों से बचने की हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस से कहा है कि शादी समारोह में आतिशबाजी करने वालों पर नजर रखी जाए।