फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be improvement in the traffic system of Mathura-Vrindavan

मथुरा-वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
There will be improvement in the traffic system of Mathura-Vrindavan
मथुरा। मथुरा-वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। मथुरा शहर के थानों और वृंदावन शहर के थानों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को तोड़ते हुए कोई वाहन चालक पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा, सीओ सदर प्रवीण कुमार मालिक, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, वृंदावन कोतवाल अजय कौशल, शहर कोतवाल विजय कुमार, एसएचओ सदर अजय किशोर, एसएचओ गोविंदनगर संजय पांडेय, ट्रैफिक के टीआई शौर्यकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह होंगे प्रतिबंधित मार्ग
- वृंदावन में सभी तरह के टेंपो 100 सैय्या और मल्टीलेवल पार्किंग से आगे नहीं जाएंगे।
- चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की तरफ चारपहिया वाहन/ई-रिक्शा पर रोक।
- रोडवेज वर्कशॉप से बस अड्डे की तरफ जाने वाली बसें टैंक चौराहा की तरफ से यू टर्न लेकर बस अड्डे की तरफ आएंगी।
- राया की तरफ से आने वाले बड़े टेंपो स्टेट बैंक तक आएंगे और स्टेट बैंक से धौलीप्याऊ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे और नए बस अड्डे की तरफ नहीं जाएंगे।
- मसानी चौराहा से कृष्ण जन्मभूमि/डीगगेट की तरफ सुबह ६ बजे से रात १० बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली, भारी वाहनों पर रोक।
यह होंगे कार्य
- मथुरा शहर/वृंदावन में चलने वाले ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द कराया जाएगा। ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में होगा।
- वृंदावन में ई-रिक्शों को जोन सिस्टम में बांटा जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- नंदनवन कट से विद्यापीठ तक और परिक्रमा मार्ग पर नगर निगम, थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
- छटीकरा व राल तिराहा पर जनसहयोग से सीमेंटेड बोल्डेड बैरियर रखे जाएंगे।
- छटीकरा चौराहे पर दिशा व दूरी के सूचनात्मक बोर्ड लगवाए जाएंगे।
- नगर निगम की शहर में चलने वाली सिटी बसों के स्टॉपेज निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed