फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is a ban on giving darshan in the name of VIP in Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्री बांंकेबिहारी मंदिर में वीआईपी के नाम पर दर्शन कराने पर लगी लगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is a ban on giving darshan in the name of VIP in Shri Banke Bihari Temple
मंदिर के चबूतरे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
वृंदावन। जगप्रसिद्ध मंदिरों में शुमार श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब भीड़ केवल शनिवार और रविवार ही नहीं, वरन रोजाना हो रही है। मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आते हैं। ऐसे में मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी हाईपावर्ड कमेटी लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में पूर्व में वीआईपी कठघरे में पर्ची कटवाने वाले को ही घुसाया जाता था, लेकिन हाईपावर्ड कमेटी ने इस पर्ची व्यवस्था को ही बंद कर दिया। इसके बाद कठघरा हटवाया गया। कुछ दिनों के बाद जगमोहन से दर्शन को बंद किया और वीआईपी कठघरे को बड़ा कर दिया, लेकिन कठघरे में कौन कौन जाएगा, यह भी कमेटी ने निर्धारित कर दिया। इस पर सेवायत और उनके साथ सेवा में जुटे लोगों को परेशानियां होने लगीं। चूंकि पहले की तरह अब कठघरे में हर कोई प्रवेश नहीं पा रहा है। सेवाधिकारी के यजमान और उनके द्वारा कुछ निर्धारित लोग ही कठघरे में प्रवेश पा सकते हैं, अन्य सेवायतों को प्रांगण से दर्शन कराने पड़ रहे है। वहीं पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा तय वीआईपी ही मंदिर के कठघरे में आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed