{"_id":"0644fdf9755531a4e9f8b829a26f77dd","slug":"there-are-no-arrengement-of-drinking-water-in-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता रैली में पानी को तरसे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता रैली में पानी को तरसे बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में जनजागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
इसमें स्कूली बच्चों ने लोगों को पोलियो दवा के सेवन की जरूरत संबंधी
जानकारी दी। बच्चे पानी को तरसते रहे।
रैली का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज पर मुख्य विकास अधिकारी आंद्रे वामसी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सभी चिकित्सा अफसरों के साथ ही अभिभावकों से आह्वान किया कि वो पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में अपना योगदान दें। इसके बाद रैली आर्यसमाज रोड, होलीगेट, जवाहर हाट होते हुए महिला अस्पताल में सभा में बदल गई। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. एसपी शर्मा, डा. पीके गुप्ता, सज्जन कुमार, डा. राजेंद्र सिंह,डा. दिलीप कुमार मौजूद थे।
बच्चे धूप में, मैडम छतरी के नीचे
पल्स पोलियो रैली के लिए बच्चों को घंटे भर पहले बुला लिया गया। धूप में उनकी हालत खराब हो गई। इसके बाद जब मुख्य अतिथि आए तो रैली की शुरुआत की गई। बच्चों की बोतल में जो पानी था वह भी तब तक खत्म हो चुका था। इसके बाद कड़ी धूप में देर से निकली रैली में बच्चे परेशान होते रहे और मैडम छतरी के नीचे धूप से अपना बचाव करती रहीं।