{"_id":"6560dce9e903f564480deb59","slug":"theft-in-a-closed-mansion-twice-in-a-month-thief-caught-in-cctv-mathura-news-c-369-1-mt11004-4342-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंद हवेली में एक महीने के दो बार चोरी, सीसीटीवी में चोर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंद हवेली में एक महीने के दो बार चोरी, सीसीटीवी में चोर कैद
विज्ञापन
वृंदावन। गोविंद बाग स्थित महादेव मंदिर के पास सेठ दाऊदयाल चौखानी की हवेली में एक महीने में दो बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बंद हवेली से एलईडी टीवी एवं कीमती सामान चोरी कर ले गए। हवेली के मालिक कोलकाता में रहते हैं। इस घटना की जानकारी क्षेत्र के पार्षद ने पुलिस को दी।
पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्तूबर दोपहर में पिछले गेट की खिड़की तोड़कर चोर हवेली में दाखिल हुए और एलईडी टीवी ले गए। इस घटना के 4 दिन बाद 29 अक्तूबर को घर की देखरेख कर रहे हरिशंकर व्यास 20 दिन के लिए कोलकाता चले गए। बंद हवेली को देख फिर चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जब हवेली की देखरेख कर रहा व्यक्ति 19 नवंबर को कोलकाता से वापस लौटा तो वह हवेली का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा मिला। इस पर हरिशंकर व्यास ने लोगों को चोरी की जानकारी दी। इस संबंध में पार्षद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद