फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The young man found dead in Jaint was a cleaning worker of Municipal Corporation

Mathura News: नगर निगम का सफाईकर्मी था जैंत में मृत मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The young man found dead in Jaint was a cleaning worker of Municipal Corporation
मथुरा। जैंत क्षेत्र में 19 अगस्त को मिले मृत युवक की शिनाख्त शनिवार को हुई। वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। जैंत पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।जैंत थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया
विज्ञापन

शनिवार शाम राहुल निवासी शिवाल, बरसाना पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां सेवार्थ संस्थान के कर्मचारी श्याम ठाकुर से उनकी मुलाकात हुई। श्याम ने संस्था का रजिस्टर उन्हें दिखाया, जिसमें लगे फोटो एवं हुलिया से राहुल ने शव की पहचान भाई अनिल के रूप में की।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि 18 अगस्त को भाई घर से नौकरी पर जाने की कहकर आए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दो दिन बाद रिश्तेदारियों एवं परिचितों से जानकारी की, मगर कहीं सुराग नहीं लगा। बरसाना थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। पिता महेंद्र सिंह नगर निगम में सफाईकर्मी थे। उनकी मृत्यु के बाद भाई अनिल को मृतकाश्रित कोटा से नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैंत पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए भाई की हत्या की आशंका जाहिर की है। भाई घर से 18 अगस्त को सकुशल गया था। अचानक से उसकी मौत होना संदिग्ध स्थिति की ओर इशारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed