{"_id":"65ea1a6bd36c324184031df8","slug":"the-woman-and-her-family-members-created-a-ruckus-by-alleging-that-the-child-had-gone-missing-mathura-news-c-369-1-mt11003-109943-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बच्चा गायब करने का आरोप लगाकर महिला व परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बच्चा गायब करने का आरोप लगाकर महिला व परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
मथुरा। दरेसी क्षेत्र के एक नामचीन अस्पताल में बृहस्पतिवार देर शाम हंगामा हुआ। यहां प्रसव कराने वाली महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि महिला की कोख में दो बच्चे थे। उनका आरोप है कि यहां उन्हें सिर्फ एक ही बच्चा दिया गया, जबकि दूसरा बच्चा गायब कर दिया। इसे लेकर काफी हंगामा होने पर थाना गोविंद नगर, शहर कोतवाली एवं थाना यमुनापार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
कस्बा राया स्थित व्यापारियान मोहल्ला निवासी चांद राया थाने के सामने फल की ठेल लगाते हैं। गर्भवती पत्नी शबाना को प्रसव के लिए बृहस्पतिवार को दरेसी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक बच्चा हुआ। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके पूर्व में तीन अल्ट्रासाउंड हुए हैं और तीनों में उसके जुड़वां बच्चे बताए गए हैं। अब सिर्फ एक ही बच्चा कैसे हो सकता है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने एक बच्चा गायब कर दिया है। यहां पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें दिख रहा है कि रात में करीब 3:11 बजे महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और करीब 3:20 बजे एक बच्चे को लेकर नर्स बाहर निकली है। ऑपरेशन थिएटर में कोई अन्य खिड़की अथवा दरवाजा भी नहीं है। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
पूर्व में खत्म हो चुके हैं दो बच्चे
शबाना के पहले से एक बेटा है, जिसकी आयु दो वर्ष है। इसके साथ ही इसके दो बच्चे पूर्व में एक ही दिन में खत्म हो चुके हैं।