फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The team that went to investigate the dairy was attacked

Mathura News: डेयरी की जांच करने गई टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
The team that went to investigate the dairy was attacked
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में डेयरी पर सैंपल लेने गई टीम पर हमला कर दिया गया। डेयरी संचालकों ने सैंपल संबंधी कागजात छीनकर फाड़ दिए। टीम अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से लौटी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सदर थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सदर बाजार स्थित डेयरियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार शाम टीम गई थी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई ज्ञानी जी मिष्ठान भंडार पर की जा रही थी। संचालक चक्रपाणि यादव निवासी अहीर पाड़ा की दुकान से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित करने के दौरान प्रतियां चस्पा की जा रही थीं। इसी दौरान उसने फोन करके किसी व्यक्ति को डेयरी पर बुलाया।
विज्ञापन


उसने खुद को ड्रग एसोसिएशन का अध्यक्ष भोला यादव बताया। उसके आते ही चक्रपाणि उग्र हो गया। भोला यादव के साथ मिलकर नमूने की चारों प्रतियां छीनकर फाड़ दी। इधर, खाद्य अधिकारी दलवीर सिंह श्रीकृष्ण डेयरी पर नमूना लेने की कार्रवाई कर रहे थे। संचालक कपिल यादव निवासी सदर बाजार ने सैंपल की प्रतियां फाड़ दीं। इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार सभी नामजदों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed