फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sri Krishna Janmabhoomi area has become a cantonment, with police patrolling every corner

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र बना छावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Sri Krishna Janmabhoomi area has become a cantonment, with police patrolling every corner
मथुरा। अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर छह दिसंबर को सामाजिक संगठनों की शौर्य दिवस मनाने की घोषणा के बाद मथुरा में पुलिस अलर्ट है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पूरे क्षेत्र में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजी ईदगाह पहुंचे। शनिवार को भी ड्रोन व पुलिस बल चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह पहले से ही तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन ने आगरा जोन के जिलों से 700 अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाए हैं। शनिवार सुबह ईदगाह और जन्मस्थान जाने वाले रास्तों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम होंगे। कई स्थानों पर चेकिंग होगी। आसपास के घरों में छतों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। अराजक तत्वों की छानबीन के लिए आसपास के क्षेत्रों में होटल, गेस्टहाउस और धर्मशाला में भी तलाशी अभियान चलाया गया। सड़कों पर भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि किसी भी प्रकार के उपद्रव, भड़काऊ भाषण या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। करीब 150 से अधिक लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया है। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed