फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Sri Krishna-Balaram Education Procession drew a wave of devotion

Mathura News: श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The Sri Krishna-Balaram Education Procession drew a wave of devotion
मथुरा। कृष्ण बलराम शिक्षा शोभायात्रा में शामिल महासंघ के पदा​धिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को श्रीकृष्ण-बलराम शिक्षा यात्रा के तहत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित श्रीबाबा आश्रम से हुआ और डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामी घाट होते हुए विश्राम घाट पहुंची। विश्राम घाट पर सामूहिक यमुना पूजन के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में धर्मध्वजा, वृंदावन का बैंड, संकीर्तन मंडल, शहनाई वादन तथा श्रीकृष्ण-बलराम और यमुनाजी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नगरवासियों ने पूरे मार्ग में आरती व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मार्ग में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति और नारायण दास ट्रस्ट की ओर से भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सह संयोजक अमित भारद्वाज ने बताया कि 5 अक्तूबर को यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर जयपुर, कोटा, झालावाड़ और आगर होते हुए 9 अक्तूबर को उज्जैन में सांदीपनी मुनि आश्रम पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, लालजी शास्त्री, मुरारी लाल उपाध्याय, श्याम शर्मा, संजय हरियाणा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed