{"_id":"69de93987b9c5fe6dd046ada","slug":"the-players-showed-their-mettle-mathura-news-c-415-1-mnp1012-668-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रोमांचक मुकाबले में जीती पहली टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रोमांचक मुकाबले में जीती पहली टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। गोवर्धन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर छाता के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। लेदर बॉल से खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
मैच बेहद कड़ा रहा, जिसमें दोनों ही टीमों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना कौशल दिखाया। 4-4 ओवरों के इस संक्षिप्त लेकिन रोमांचक मैच में खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। ललित चौधरी की अगुवाई टीम 1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 34 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से ललित चौधरी, अजय चौधरी, छवी कृष्णा, रुद्र प्रताप सिंह और आनंद ने सधी हुई पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-2, जिसमें बिट्टू, सीवेश पाण्डे, पंकज, मुकुंद और देवांश शामिल थे, ने अंत तक संघर्ष किया। हालांकि, टीम-1 की सटीक गेंदबाजी के आगे टीम-2 4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 25 रन ही बना सकी। इस मैच में टीम-1 ने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की। संवाद