फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The number of patients suffering from skin and stomach diseases increased in the hospital

Mathura News: अस्पताल में बढ़ी त्वचा एवं पेट रोग के मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from skin and stomach diseases increased in the hospital
मथुरा। बदलते मौसम में तेज धूप और बढ़ती गर्मी से पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को ओपीडी बंद होने से अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मरीजों को देखकर उपचार दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि दिन में चटक धूप निकलने से इसकी चपेट में आने से आमजन बीमार पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय अगर थोड़ी लापरवाही बरती तो बुखार, उल्टी, पेट दर्द की समस्या बढ़ रही है। इमरजेंसी के चिकित्सक ने बताया कि मरीजों की सलाह दी जा रही है कि धूप में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को ढककर निकलें। हल्का खानपान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सुबह से शाम तक ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में सुबह से दोपहर तक 250 से अधिक लोग विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे थे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि तेज धूप की वजह से लोग त्वचा संबंधी रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। इसमें शरीर पर लाल धब्बा, खुजली, दाने आदि की दिक्कत मरीजों में मिल रही है। चिकित्सकों की सलाह में सनस्क्रीम लोशन का प्रयोग करें। घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेऊ गांव में चिट्टा बरामद करने के मामले में कार्रवाई करती पुलिस टीम। विभाग।

सेऊ गांव में चिट्टा बरामद करने के मामले में कार्रवाई करती पुलिस टीम। विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed