फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The MLA was welcomed at the opening of the Katra Bazaar railway gate.

Mathura News: कटरा बाजार रेल फाटक खुलने पर विधायक का स्वागत किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
The MLA was welcomed at the opening of the Katra Bazaar railway gate.
नगर भ्रमण करते क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश व अन्य।
राया। कटरा बाजार रेल फाटक खुलने के बाद विधायक ने बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने 18 सितंबर को कटरा बाजार फाटक को बंद कर दिया था। इस संबंध में विधायक पूरन प्रकाश केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। मंत्री के आदेश पर बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने फाटक को खुलवा दिया। शुक्रवार को विधायक राया पहुंचे और ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण किया। कटरा बाजार पर नारियल फोड़ कर उन्होंने पूजन किया। विधायक ने कहा कि कोई भी काम बिना जनसहयोग के नहीं हो सकता है। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल, ब्रजमोहन वर्मा, मुकेश अग्रवाल, बबलू चौबे, महेश चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं सादाबाद रोड़ पर विधायक का स्वागत किया गया। अरविंद शर्मा ने कहा कि फाटक खुलवाने में विधायक का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, कृष्णकांत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, विकास चौधरी, पवन अग्रवाल, राकेश बंसल, रामप्रकाश शर्मा, मिंटू अग्रवाल व अनिल रावत आदि उपस्थित रहे। वहीं कटरा बाजार व्यापार मंडल ने भी विधायक का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed