फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The miscreants, who failed in the robbery attempt, shot the young man

लूट की कोशिश में नाकाम बदमाशें ने युवक को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
The miscreants, who failed in the robbery attempt, shot the young man
वृंदावन। पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आल्हापुर के पास लूट में असफल बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को गोली मार दी। इस घटना में वृंदावन के गोधुलिपुरम निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

वृंदावन के गोधुलिपुरम निवासी वेद प्रकाश तिवारी का 22 वर्षीय बेटा नितिन और नई दिल्ली जिला छतरपुर गांव राजपुर खुर्द निवासी गोविंद मोटरसाइकिल से वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे। रात के करीब बारह बजे गांव आल्हापुर के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल खराब हो गई। तभी अचानक तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंच गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए बैग और अन्य सामान लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब नितिन ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने में गोली लगने से नितिन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल भिजवाया। इधर वृंदावन के गोधुलिपुरम में नितिन की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed