फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Manipur incident is shameful for the ruling party and the opposition.

Mathura News: मणिपुर की घटना सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए शर्मनाक

Wed, 02 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Manipur incident is shameful for the ruling party and the opposition.
- दो दिवसीय दौरे पर आई उमाभारती ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

- बोलीं, अयोध्या की तर्ज पर मथुरा और काशी में बने भव्य मंदिर
- ज्ञानवापी में हैं हिन्दू मंदिर के अवशेष, खुद की है शृंगार गौरी की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मणिपुर की घटना सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के लिए शर्मनाम हैं। इस पर राजनीति से ज्यादा जरूरी है,दोषियों पर कार्रवाई। इस बात की जांच भी हो कि पुलिस घटना के समय मौके पर क्यों नहीं पहुंची। मीडिया के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ।

उमा भारती वृंदावन में दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आईं और गीता आश्रम में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, कात्यायनी देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में पहले से ही हिन्दू मंदिर होने की निशान मौजूद हैं। उन्होंने खुद शृंगार गौरी की पूजा की है। लेकिन कोर्ट की प्रकिया चल रही है। इसलिए कुछ बोलना उचित नहीं है। उमा भारती ने कहा कि मथुरा और काशी में भी अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुना के घाटों के मामले में वह असंतुष्ट हैं। घाटों पर यमुना लाने के लिए जो प्लान दिया था, उस पर कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed