{"_id":"d7dc568e15361b64b42ca452ff9365cb","slug":"the-government-will-take-back-the-land-acquired-from-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार से अधिग्रहीत जमीन वापस लेकर बनेगा राम मंदिर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार से अधिग्रहीत जमीन वापस लेकर बनेगा राम मंदिर’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री संगठन दिनेश ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर हिंदू समाज बनाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहीत जमीन वापस ली जाएगी। मंदिर अधिग्रहण पर बोले कि सरकार हिंदू मठ-मंदिरों पर दृष्टि न डाले।
दिनेश श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने अयोध्या में मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि मंदिर का निर्माण सरकार नहीं हिंदू समाज करेगा। हम केंद्र सरकार से अधिग्रहीत 77 एकड़ भूमि वापस किए जाने का आग्रह करेंगे। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 60 प्रतिशत पत्थर तैयार है। इसके बाद हिंदू समाज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा विंध्यवासिनी, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण के प्रयासों को खुली चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य सुरक्षा और समाज में उचित व्यवस्था करना है। अगर अधिग्रहण करना है तो उन मंदिरों का किया जाए जहां धन के अभाव में व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं। सरकार की निगाह दान के धन पर है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य न करे अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। अधिग्रहण के विरोध में विहिप मंदिर प्रबंधन के साथ खड़ी होगी। इस अवसर पर उनके साथ धर्माचार्य प्रमुख अशोक तिवारी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर, चंद्रभान गुप्ता आदि थे।