{"_id":"686980656550cb116204a2f7","slug":"the-government-dissolved-the-management-committee-appointed-an-authorized-controller-mathura-news-c-29-1-mtr1002-421483-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शासन ने प्रबंध समिति को किया भंग, प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शासन ने प्रबंध समिति को किया भंग, प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त
विज्ञापन
मथुरा।सौंख स्थित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार।
- फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर डेढ़ वर्ष पूर्व 15 दुकानों के निर्माण सहित अन्य अनियमितताओं की जांच के बाद शासन ने प्रबंध समिति को भंग कर दिया। साथ ही विभागीय विशेष सचिव ने कॉलेज संचालन के लिए मथुरा के सह जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया।
शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनियमितताओं का निराकरण करते हुए छह माह में मान्य प्रबंध समिति के गठन का आदेश दिया गया है। कस्बा की श्री अनंगपाल तोमर शिक्षा समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक हेमराज सिंह द्वारा वर्ष 2023 में 11 नवंबर को विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर अनैतिक रूप से 15 दुकानों का महज दस दिन में निर्माण कराया था। इसके साथ ही लोगों को 15 दुकानों का किरायानामा भी फर्जी तरीके से किया गया। दुकान निर्माण सहित विद्यालय की विभिन्न अनियमितताओं को लेकर समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी व वेदपाल सिंह, मेघश्याम सिंह, आकाश चौधरी ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच कमेटी और तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने प्रबंधक हेमराज सिंह को 3 नोटिस जारी किए थे। समिति के प्रबंधक द्वारा 2 नोटिसों का कोई उत्तर नहीं दिया गया। अंतिम नोटिस पर प्रबंधक ने अपना पक्ष रखा।
शासन द्वारा विगत 28 मई को प्रबंध समिति के प्रत्यावेदन का परीक्षण कराया गया। शुक्रवार को शासन के विशेष सचिव उमेश चंद ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सौंख की प्रबंध समिति को भंग कर दिया और मथुरा के सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
कॉलेज की अनियमितताओं की शिकायत पर शासन ने प्रबंध कमेटी भंग की है। कॉलेज संचालन के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया गया है। साथ ही छह माह में मान्य प्रबंध समिति के गठन की कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा