फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The friend had called the victim from home and taken her

Mathura: सहेली के इरादे थे घिनौने... घर से ले गई अपने साथ; फिर पांच आरोपियों ने बारी-बारी लूटी आबरू

Thu, 25 Apr 2024 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 10:28 AM IST
सार

मथुरा में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में सहेली की संलिप्तता पाई गई है। खुलासा हुआ कि किशोरी को घर से सहेली ले गई थी। इसके बाद वो बीच रास्ते में किशोरी को छोड़कर अपने घर चली गई। यहां पांच आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया और बारी-बारी से उसकी आबरू लूटी। 

 

विज्ञापन
The friend had called the victim from home and taken her
दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में उसकी सहेली की संलिप्तता सामने आई है। बुधवार को पीड़िता ने इसका खुलासा किया। इधर, परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। बेटी ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके साथ ही दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुधवार को किशोरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस बयान के लिए उसे मथुरा लेकर आई। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी सहेली उसके पास आई और जगाकर अपने साथ ले गई। घर के सामने ले जाकर कहा कि यहां खड़े रहना। इसके बाद वह अपने घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। तभी पांच युवक आए और उसे जबरन उठा ले गए। खेत में बनी कोठरी में आरोपियों ने बारी-बारी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

 

तमंचा दिखाकर धमकाया कि किसी को भी इस वारदात के बारे में जानकारी दी तो परिवार को जान से मार देंगे। किशोरी के अनुसार इसी बीच एक आरोपी को उसकी सहेली ने फोन किया और बताया कि उसके गायब होने की बात सबको पता लग गई है। परिवार वाले उसे तलाश रहे हैं। इसी बीच वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पास ही एक गांव में अपनी सहेली के घर पहुंची। सहेली के पिता ने उसके परिजनों को जानकारी दी।

 

परिवार का आरोप, पुलिस ने छुपाई सामूहिक दुष्कर्म की बात
मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की। भतीजी ने साफ तौर पर खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद भी पुलिस ने सिर्फ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहले लिखी गई तहरीर को बदलवा दिया।
 
विज्ञापन

किशोरी के घर के पास संचालित जिम में आते हैं आरोपी
किशोरी ने बताया कि वह मंगलवार को घर लौटकर आई तो उसने सहेली से बात की। उसके बारे में सभी को बताने की धमकी दी। तब उसने बताया कि मोनू पुत्र रमेश, गोपाल पुत्र प्रताप व तीन अज्ञात व्यक्ति निवासी खिटाविटा, कोसीकलां उसे लेकर गए थे। किशोरी ने बताया कि नामजद आरोपी उसके घर के पास संचालित जिम में आते हैं। कोसीकलां  इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा था। रिपोर्ट आने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता जिस सहेली के विषय में बता रही है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed