फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The flow of crowd is not stopping in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में नहीं थम रहा भीड़ के आने का सिलसिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The flow of crowd is not stopping in Vrindavan
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में भीड़ के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अक्सर शनिवार-रविवार को होने वाली भीड़ अब हर दिन होने लगी है। ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्त अब न दिन देख रहे हैं न त्योहार। हर दिन यहां त्योहार जैसे हालात हैं। इसके लिए मंदिर में हर दिन सुबह और शाम को सजने वाला फूल बंगला भी माना जा रहा है। फूल बंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त वृंदावन आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ का दबाव बना हुआहै। शनिवार-रविवार को हुई बेतहाशा भीड़ के बाद बुधवार को भी हालात वीकेंड जैसे ही दिखाई दिए। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग श्रद्धालुओं से भरे दिखाई दिए। गलियों में लोगों का रेला मंदिर की ओर बढ़ता दिखाई दिया। भीड़ में फंसे लोग न बाहर निकल पा रहे थे और न किनारे ही हो पा रहे थे। हालात ऐसे रहे कि मंदिर प्रांगण भक्तों से खचाखच भर गया। इधर नगर के निधिवन राज मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्काॅन मंदिर में भी भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर की सड़कों को नहीं मिल रही जाम से मुक्ति
वृंदावन की सड़कों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दिन भर सड़कों पर जाम के हालात रहे। हर तिराहा-चौराहा जाम की गिरफ्त में दिखा। जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताते दिखाई दिए। अटल्ला चुंगी पर जाम के ऐसे हालात थे कि लोगों को निकलने में काफी समय लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस की उचित व्यवस्था न होना भी समस्या का मुख्य कारण रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed