फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dilapidated building of the 100-year-old Srivaishya Ashram will be demolished.

Mathura News: सौ साल पुरानी श्रीवैश्य आश्रम की जर्जर इमारत होगी ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated building of the 100-year-old Srivaishya Ashram will be demolished.
वृंदावन। नगर निगम ने श्रीभगवान भजनाश्रम की विद्यापीठ क्षेत्र स्थित वैश्य आश्रम शाखा को नोटिस जारी किया है। इसमें निगम ने जर्जर पुरानी इमारत को शीघ्र गिराने के निर्देश दिए हैं। इस पर भजनाश्रम के शाखा प्रबंधक ने सौ साल से अधिक पुरानी इमारत को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीभगवान भजनाश्रम के शाखा प्रबंधक सीपी द्विवेदी ने बताया कि संस्था का विद्यापीठ क्षेत्र स्थित श्रीवैश्य आश्रम को वर्ष 1953 में खरीदा था। इमारत को लगभग सौ से अधिक अधिक पुरानी है। जर्जर हालत में पहुंची इमारत को देखते हुए नगर निगम ने संस्था को 15 दिन पहले नोटिस 16 जारी किया है। इसमें हादसे की आशंका जाहिर करते हुए जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इमारत को ध्वस्त न करने पर निगम द्वारा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह इमारत कमजोर होने के कारण कभी भी ढह सकती है। इसे देखते हुए श्रीवैश्य आश्रम की इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। शाखा प्रबंधक ने आश्रम में रह रहे किरायेदारों से नुकसान से बचने के लिए उसे खाली करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed