{"_id":"678aac5382a72ddc8d09abae","slug":"the-condition-of-399-connecting-roads-of-the-district-will-improve-mathura-news-c-369-1-mt11009-123837-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिले के 399 संपर्क मार्गों की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिले के 399 संपर्क मार्गों की सुधरेगी दशा
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों के 399 संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति सुधरेगी। सांसद निधि कोष से इनके नवीनीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय व आसपास के ग्रामीणों आवागमन में सहूलियत होगी। इसमें 328 गांवों के संपर्क मार्गों को चिन्हित किया जाएगा।
परियोजना के निर्माण कार्य में 28.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सांसद निधि कोष से नई सड़कों का निर्माण, संपर्क मार्गों की दशा के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इस योजना के तहत 328 गांव के 399 संपर्क मार्गों का भी नवीनीकरण होगा।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधिकारी एके उपाध्याय ने बताया है कि एक-एक गांव की सड़क और गली का निर्माण कराने के साथ ही उन गलियों का भी नवीनीकरण होगा। इसके लिए सांसद निधि कोष से 28.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।