फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The company sold poor-quality seeds to 472 farmers

Mathura News: 472 किसानों को कंपनी ने बेच दिया खराब क्वालिटी का बीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The company sold poor-quality seeds to 472 farmers
मथुरा। हाईब्रिड बीज बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी ने 472 किसानों को 10.41 लाख रुपये का खराब गुणवत्ता का बीज बेच दिया था। लगातार मिल रही शिकायत पर बीज की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ की फसल के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार की ओर से एनएससी (नेशनल सीड कॉर्पोरेशन) को हाईब्रिड बीज (धान, मक्का और बाजरा) के वितरण के लिए टेंडर दिया था। एनएससी ने हैदराबाद की कंपनी श्रीराम बायो जैनेटिक कंपनी को काम दिया था। जून महीने में कंपनी ने 472 किसानों को 10.41 लाख का बीज बेच दिया था।
विज्ञापन

जब किसानों ने बीज की बुवाई कराई तो उसमें जमाव अंकुरण नहीं आया। इसकी शिकायत जिला कृषि विभाग से की गई। शिकायतों के आधार पर बीजों की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। जो कि अमानक पाए गए। कृषि अधिकारी ने बताया कि श्रीराम बायो जेनेटिक कंपनी हैदराबाद के खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कंपनी से किसानों के पैसे वापस कराए हैं। अभी 74 किसानों के पैसे कंपनी ने वापस नहीं किए हैं। उन्हें भी जल्द वापस कराया जाएगा। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed