फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city of Barsana began to adorn itself like a bride to welcome Radha.

Mathura News: राधा के स्वागत को दुल्हन सी सजने लगी बरसाना नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The city of Barsana began to adorn itself like a bride to welcome Radha.
राधारानी मंदिर
बरसाना। राधे-राधे के जयकारों से वृषभान की नगरी भक्तिरस में डूबने लगी है। हर ओर उस पावन बेला की प्रतीक्षा है, जब ब्रह्म मुहूर्त में श्रीजी महल से राधारानी का प्राकट्य होगा। 19 सितंबर की भोर चार बजे होने वाले इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालुओं के कदम बरसाना की ओर बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

राधाष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर हैं। ब्रह्मंचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के निज महल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को जन्मोत्सव के अनुरूप सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जन्मोत्सव के नजदीक आते ही बरसाना की गलियों और बाजारों में भी उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

अष्ट सखियों के गांवों में भी तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। मानगढ़, मानमंदिर, मोर कुटी, खोर साखरी, गहवरवन, दानगढ़, विलासगढ़ और कीर्ति मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................

आज ऊंचागांव में गूंजेगी ललिता सखी के जन्म की बधाई
राधारानी के प्राकट्य से दो दिन पहले उनकी प्रिय सखी ललिता जी का जन्मोत्सव आज 17 सितंबर को ऊंचागांव स्थित निज महल में धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर सेवायतों द्वारा ललिता जी का अभिषेक कराया जाएगा। बधाई गायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed