फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The businessman was kidnapped and looted, they ran away with 32 kg of silver rakhis

Mathura News: व्यापारी को अगवा कर लूटा, 32 किलो चांदी की राखियां लेकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The businessman was kidnapped and looted, they ran away with 32 kg of silver rakhis
व्यापारी से पूछताछ करते एसएसपी श्लोक कुमार।
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात नकाबपोश लुटेरों ने चांदी कारोबारी को पहले तमंचे की नोंक पर अगवा किया, फिर करीब 32 किलो चांदी की राखी लूटकर फरार हो गए। राखियां लेकर व्यापारी आगरा से मथुरा आ रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी व्यापारी मुकेश चंद्र सोनी की आगरा के नमक की मंडी और मथुरा में मंडी रामदास स्थित ज्वेलर्स की दुकान है। मुकेश चंद्र मंगलवार रात करीब 8 बजे आगरा स्थित अपनी दुकान से करीब 32 किलो चांदी की राखियां लेकर मथुरा आ रहे थे। इसी दौरान फरह क्षेत्र में हिंदुस्तान कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और तमंचा के बल पर उनको कार समेत अछनेरा की ओर ले गए। यहां बदमाशों ने बीच रास्ते में पहले व्यापारी को उतारा, फिर आगे जाकर भीम नगर में बिजली घर के पास व्यापारी की कार खड़ी करके उसमें रखी करीब 32 किलो चांदी की राखियां लेकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि व्यापारी की कार को भी बरामद कर लिया गया है। घटना के संबंध में आगरा की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी श्लोक कुमार देर रात फरह पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की। एसपी ने जल्दी ही चांदी बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed