{"_id":"68dd898ec11a9cbcac0bcb86","slug":"the-autumn-festival-will-begin-on-october-6th-mathura-news-c-369-1-mt11009-136819-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छह अक्तूबर से होगा शरद महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छह अक्तूबर से होगा शरद महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
मथुरा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय शरद महोत्सव 6 व 7 अक्तूबर को मनाया जाएगा। बुधवार को पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की है।
बैठक के दौरान विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम गोवर्धन के आन्योर में श्रीजी बाबा की हवेली में आयोजित होगा। पहले दिन दुग्ध धार की परिक्रमा सुबह 9:00 बजे श्रीजी बाबा की हवेली से प्रारंभ की जाएगी। शाम सात बजे दीपदान का आयोजन होगा। इसी तरह दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे गोसेवा, 9:30 बजे श्रीनाथजी प्रकट स्थल पर दिव्य पंचामृत अभिषेक और फिर श्रीजी बाबा की हवेली पर साधु सेवा एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा।
शाम 5:00 बजे से दिव्य छप्पन भोग के दर्शन सभी भक्तों को कराए जाएंगे, 7:00 बजे से खीर प्रसादी वितरित होगी। रात्रि 8:30 बजे से मुरारी लाल तिवारी की मंडली द्वारा महारास का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अतुल, ओम प्रकाश पांडेय, चंद्र मोहन बंसल, मुरारी लाल वर्मा, मनीष सर्राफ, सुनील कनुआ समेत अन्य मौजूद रहे।